Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर में पुलिस जवान पर जानलेवा हमला, कार चढ़ाने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर में कदमा टोल ब्रिज गोलचक्कर के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को कार से कुचलने की कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमनदीप सिंह, अंकित मुखी और आदित्य मुखी के रूप में हुई है। तीनों आरोपित जमशेदपुर के रहने वाले हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

यह घटना 3 जनवरी की मध्यरात्रि की है। कदमा टोल ब्रिज के पास ड्यूटी कर रहे पुलिस जवान हीरालाल महतो पर आरोपितों ने जानलेवा हमला किया था। आरोपितों ने कार से कुचलकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान इस कांड में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिज़ायर कार भी बरामद कर ली गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मनोज ठाकुर ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस से नाराजगी के कारण आरोपितों ने मिलकर योजना बनाई और नशे की हालत में जवान को कार से कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपित अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930