जमशेदपुर में एक ही रात छह दुकानों में चोरी, एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया

Share

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर में चोरों ने एक ही रात में छह दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। परसुडीह थाना क्षेत्र के शिव मंदिर रोड और सुंदरनगर इलाके में बुधवार देर रात हुई इन वारदातों में नकदी और सामान की चोरी की गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

परसुडीह में तीन दुकानों के ताले तोड़े
जानकारी के अनुसार, परसुडीह थाना क्षेत्र में ‘अपना मार्ट’, ‘जनार्दन ज्वेलर्स’ और ‘संतोषी भंडार’ को निशाना बनाया गया। चोरों ने अपना मार्ट का ताला काटकर दुकान में प्रवेश किया, जबकि जनार्दन ज्वेलर्स में घुसने के लिए करीब 9 ताले तोड़े। संतोषी भंडार से करीब 25 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इस दौरान चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।

सुंदरनगर में भी तीन दुकानों पर धावा
वहीं सुंदरनगर इलाके में भी पान दुकान, राशन दुकान और पूजा सामग्री की दुकान को निशाना बनाया गया। राजू की पान दुकान में चोरी के दौरान स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जो नीलडुंगरी का निवासी बताया जा रहा है।

अलग-अलग समय पर वारदात
चोरों ने रात करीब 12 बजे पान दुकान में चोरी की, जबकि करीब 1:30 बजे राशन दुकान का ताला तोड़ा गया। सुबह लगभग छह बजे दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली। पूजा सामग्री की दुकान का ताला तोड़ा गया, लेकिन वहां से कुछ चोरी नहीं हो सका।

थाने से 30 मीटर दूर वारदात, सुरक्षा पर सवाल
घटना स्थल सुंदरनगर थाना से महज 30 मीटर की दूरी पर है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इतनी नजदीक चोरी की घटना पुलिस गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
फिलहाल पुलिस दोनों क्षेत्रों में हुई घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031