Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर में आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बाराती

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share


पूर्वी सिंहभूम। आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आतिशबाजी की चिंगारी से सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई।

चिंगारी से भड़की आग ने लिया विकराल रूप
जानकारी के अनुसार, बारात मैरेज हॉल की ओर बढ़ रही थी और बाराती आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक चिंगारी पास में खड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो पर जा गिरी, जिससे वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी से पानी डालकर और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

लापरवाही बनी घटना की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही ही इस घटना का मुख्य कारण रही।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोई जनहानि नहीं, वाहन को नुकसान
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930