जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, पूजा-अर्चना के बाद श्रीकृष्ण से देश की सुख-शांति और समृद्धि की मांगी कामना

Share

नई दिल्ली, 04 सितंबर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पूर्वी कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

भगवान श्रीकृष्ण हम सभी के आराध्य : नितिन नवीन

पूजा-अर्चना के बाद नितिन नवीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हम सभी के आराध्य हैं। वे सदैव राष्ट्र, सनातन परंपराओं और भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक रहे हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए समर्पित किया।

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी भारतीयों, समस्त हिंदू समाज और सनातन परंपरा के अनुयायियों पर बनी रहे।

उन्होंने देश में सदैव सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण कायम रहने की भी कामना की।

भारत के निरंतर प्रगति करने की कामना

नितिन नवीन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से भारत निरंतर प्रगति और वैभव के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कामना की कि भारत को विश्व में वही गौरव प्राप्त हो, जैसा उसने अपने स्वर्णिम अतीत में हासिल किया था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930