जंतर-मंतर आंदोलन पर भाजपा का हमला, प्रेम शुक्ल बोले- देश विरोधी गतिविधियां स्वीकार नहीं

Share

सुलतानपुर, 21 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आतंकवादियों, अराजकतावादियों और विभाजनकारी ताकतों का समर्थन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारों और गतिविधियों का समर्थन लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेशीय मुद्दों पर अपनी बात रखी।

NEET मामले में सरकार संवेदनशील

प्रेम शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा से जुड़ी शिकायतों पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई की, पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक कराई और पेपर लीक प्रकरण में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लीक-प्रूफ व्यवस्था तैयार की गई है।

पूर्व सरकारों पर साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए थे, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती थी। वर्तमान सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

2027 में उपलब्धियों के आधार पर चुनाव

प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए प्रेम शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, कानून व्यवस्था और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जाएगी और दोबारा सरकार बनाएगी।

निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धि का किया उल्लेख

उन्होंने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विक्रम-1 की सफलता ऐतिहासिक है। उनके अनुसार, भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा है, जिससे वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की नई पहचान बनी है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत 7.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

विपक्ष पर भी किया हमला

प्रेम शुक्ल ने कहा कि हाल के विभिन्न चुनावों में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिला है, जिससे विपक्षी दल निराश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही कोई सकारात्मक एजेंडा।

अयोध्या और ई-20 पेट्रोल पर भी दी प्रतिक्रिया

अयोध्या से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में गठित एसआईटी कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

ई-20 पेट्रोल के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके उपयोग से किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया है।

कार्यकर्ताओं से किया संवाद

प्रेस वार्ता से पहले भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रेम शुक्ल का स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री संदीप सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, राजेश दुबे, संदीप मिश्रा, एल.के. दूबे, संजय सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930