छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ी कार्रवाई, पांच लाख की इनामी महिला नक्सली ‘रूपी’ मुठभेड़ में ढेर

Share

कांकेर | 13 अप्रैल
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह नक्सल प्रभावित छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ‘रूपी’ मारी गई। पुलिस ने मौके से उसका शव और एक रिवाल्वर बरामद किया है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

सुरक्षाबलों को छोटेबेठिया इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद विशेष टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जंगल में घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में महिला नक्सली रूपी मारी गई।

आत्मसमर्पण का दिया गया था मौका

कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों को कई बार आत्मसमर्पण का अवसर दिया गया था। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका है, जिनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

सक्रिय कैडर में थी शामिल

मारी गई नक्सली की पहचान रतापुर एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य रूपी रेड्डी के रूप में हुई है। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी और बस्तर क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख कैडर में शामिल मानी जाती थी।

नक्सली नेटवर्क में अहम भूमिका

रूपी रेड्डी, स्टेट कमेटी मेंबर (एससीएम) विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, रूपी ही उत्तर बस्तर कांकेर क्षेत्र में नक्सलियों को आत्मसमर्पण से रोकने में अहम भूमिका निभा रही थी।

आत्मसमर्पण की अपील को किया नजरअंदाज

पुलिस और प्रशासन द्वारा लंबे समय से नक्सलियों को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सरकार ने 31 मार्च तक विशेष मौका भी दिया था, लेकिन रूपी सहित कई नक्सलियों ने इस अपील को नजरअंदाज कर दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031