चुनावी माहौल में दुखद खबर: भाजपा वार्ड प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का हार्ट अटैक से निधन, मानगो में शोक की लहर

Share

पूर्वी सिंहभूम। मानगो क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब विहिप मानगो प्रखंड के पूर्व सहमंत्री एवं वर्तमान में मानगो से भारतीय जनता पार्टी के वार्ड प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का साइलेंट हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

बताया जा रहा है कि शीतल कुमार रजक बीते कुछ दिनों से चुनाव प्रचार और सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय थे। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें टाटा मेन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसके लक्षण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाए।

शीतल कुमार रजक लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे थे। वे विश्व हिंदू परिषद मानगो प्रखंड में सहमंत्री के पद पर रहकर संगठन को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी से वार्ड प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। मिलनसार स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता, विहिप के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। कई सामाजिक संगठनों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031