Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चुनाव में ‘नोट-शराब’ का खेल बेनकाब: 651 करोड़ से ज्यादा की जब्ती, बंगाल टॉप पर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

Election Commission of India की सख्ती, 5 राज्यों में कैश, शराब और ड्रग्स की बड़ी बरामदगी

पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले धनबल और प्रलोभन का खेल चरम पर पहुंच गया है। Election Commission of India (ECI) ने रविवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि अब तक कुल 651.51 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की जा चुकी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इन राज्यों में West Bengal, Assam, Kerala, Tamil Nadu और Puducherry शामिल हैं।

बंगाल में सबसे बड़ा ‘खेला’
आंकड़ों के मुताबिक, West Bengal में सबसे ज्यादा 319 करोड़ रुपए की जब्ती हुई है। यहां 21.29 लाख लीटर से अधिक शराब (करीब 55 करोड़ रुपए), 65 करोड़ रुपए के ड्रग्स, 150 करोड़ रुपए के मुफ्त उपहार, 11 करोड़ रुपए कैश और 39 करोड़ रुपए की कीमती धातुएं (सोना-चांदी) बरामद की गई हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तमिलनाडु और असम भी पीछे नहीं
जब्ती के मामले में Tamil Nadu दूसरे स्थान पर है, जहां 170 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। वहीं Assam से 97 करोड़, Kerala से 58 करोड़ और Puducherry से 7 करोड़ रुपए की जब्ती हुई है।

चुनाव आयोग की सख्ती
चुनाव को निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त बनाने के लिए आयोग ने 5,173 फ्लाइंग स्क्वायड और 5,200 से अधिक स्टैटिक सर्विलांस टीमें (SST) तैनात की हैं। ये टीमें शिकायत मिलने के 100 मिनट के भीतर कार्रवाई कर रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आम जनता के लिए राहत
आयोग ने निर्देश दिया है कि जांच के दौरान आम नागरिकों को बेवजह परेशान न किया जाए। इसके लिए जिला स्तर पर शिकायत समितियां भी बनाई गई हैं।

C-Vigil ऐप से करें शिकायत
अगर कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन होता है, तो नागरिक cVIGIL ऐप के जरिए सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

चुनाव शेड्यूल
West Bengal में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि 4 मई को 294 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना कराई जाएगी।

चुनाव आयोग की इस कार्रवाई से साफ है कि इस बार चुनाव में ‘कैश और लालच’ के खेल पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031