Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चाईबासा में रिश्तों का खून: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सौतेली मां जख्मी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी और सौतेली मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शुक्रवार काे बाईहातु गांव के बालिबांध टोला में घटी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सत्यवान पान के रूप में हुई है, जो अपने बड़े बेटे प्रकाश पान के साथ आंगन में सरकारी आवास निर्माण को लेकर विवाद कर रहे थे। बताया जा रहा है कि घर बनाने की जगह और अधिकार को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आरोप है कि गुस्से में आकर प्रकाश पान ने डंडे से पहले अपनी सौतेली मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसने अपने पिता सत्यवान पान पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद शुरुआत में सत्यवान को कम चोटिल समझकर ग्रामीणों ने प्राथमिकता देते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया।

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सत्यवान पान का शरीर घर में गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपित प्रकाश पान घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31