चाईबासा में मासूमों को HIV रक्‍त चढ़ाने वाला आरोपी लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Share

पश्चिमी सिंहभूम, 20 अप्रैल। जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित पांच मासूम बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी लैब तकनीशियन को गिरफ्तार कर लिया है।

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद कार्रवाई

यह कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद की गई है। पुलिस ने आरोपी लैब तकनीशियन मनोज कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

17 अक्टूबर 2025 की है घटना

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के लिए आए पांच बच्चों को खून चढ़ाया गया था। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि यह रक्त पहले से ही एचआईवी संक्रमित था।

जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही

मामले की जांच में पता चला कि रक्त की अनिवार्य स्क्रीनिंग और सुरक्षा जांच में गंभीर लापरवाही बरती गई। बिना उचित परीक्षण के ही दूषित खून बच्चों को चढ़ा दिया गया, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ गई।

परिजनों की शिकायत पर मचा हड़कंप

घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने न्याय की मांग की, जिसके बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस आपराधिक लापरवाही में और कौन-कौन शामिल था।

यह घटना झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और अस्पतालों में सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता को उजागर करती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031