Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चलती आम्रपाली एक्सप्रेस से मोबाइल झपटकर भाग रहा युवक गिरफ्तार, 23 हजार का फोन बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सीवान, 24 जुलाई। सीवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए चलती आम्रपाली एक्सप्रेस से यात्री का मोबाइल झपटकर भाग रहे एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई जा रही है।

ट्रेन रुकते ही युवक ने झपटा मोबाइल

जानकारी के अनुसार, सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस खड़ी थी। ट्रेन के कोच एस-6 की बर्थ संख्या-21 पर लुधियाना से छपरा जा रहे यात्री हजरत अली का मोबाइल ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही एक युवक ने झपट लिया और भागने लगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की जानकारी मिलते ही प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

जवानों ने पीछा कर दबोचा आरोपी

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार आजाद के निर्देशन में तैनात टीम ने आरोपी का पीछा कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्रवाई करने वाली टीम में आरपीएफ के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव, इंद्रजीत यादव और जीआरपी के आरक्षी राजकुमार व शिवा शामिल थे।

तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से यात्री का चोरी किया गया रेडमी मोबाइल बरामद हुआ।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आरोपी की पहचान फहीम अली के रूप में हुई

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान फहीम अली के रूप में बताई। वह सीवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर वार्ड संख्या-9 निवासी फिरोज अहमद का पुत्र है।

इसके बाद आरोपी और बरामद मोबाइल को रेल थाना सीवान लाया गया। पीड़ित यात्री हजरत अली के लिखित आवेदन पर रेल थाना में कांड संख्या 136/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यात्री को तुरंत वापस मिला मोबाइल

आरपीएफ और जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से यात्री को उसका मोबाइल तत्काल वापस मिल गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031