चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े हत्या, निजी बॉडीगार्ड ने साथी को मारी गोली

Share

चतरा, 21 जुलाई । झारखंड के चतरा जिला मुख्यालय में मंगलवार को एसपी कार्यालय और आवास के ठीक सामने दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। गया निवासी ठेकेदार रॉकी यादव के निजी बॉडीगार्ड बलवीर सिंह ने अपने साथी अतुल कुमार के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को हथियार सहित तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

एसपी से मिलने आए थे ठेकेदार

जानकारी के अनुसार, चतरा बाईपास निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार रॉकी यादव किसी कार्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनके दोनों निजी सुरक्षा कर्मी वाहन में बैठे हुए थे।

इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते बलवीर सिंह ने अतुल कुमार पर गोली चला दी।

मौके पर ही हुई मौत, आरोपित गिरफ्तार

गोली चलने की आवाज सुनते ही पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपित को हथियार सहित पकड़ लिया। घायल अतुल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों बिहार के रहने वाले

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों निजी सुरक्षा कर्मी बिहार के निवासी थे और ठेकेदार रॉकी यादव की निर्माण कंपनी रमिया कंस्ट्रक्शन में कार्यरत थे।

पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का माना जा रहा है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

हाई-सिक्योरिटी इलाके में वारदात से हड़कंप

यह वारदात ऐसे क्षेत्र में हुई, जहां एसपी, उपायुक्त (डीसी), सांसद और जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास स्थित हैं। अतिसुरक्षित क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930