Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोस्ट वांटेड टीएसपीसी उग्रवादी नरेश गंझू गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

चतरा। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठन के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत को लावालौंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि सोमवार को एक वरीय पुलिस अधिकारी ने की।

टीएसपीसी सुप्रीमो का करीबी बताया जा रहा

गिरफ्तार नरेश गंझू चतरा जिले के लावालौंग क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का करीबी सहयोगी और संगठन में अहम भूमिका निभाने वाला सदस्य था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविकांत लंबे समय से झारखंड पुलिस की नजर में था और उसे मोस्ट वांटेड उग्रवादियों में शामिल किया गया था। उसकी गिरफ्तारी को टीएसपीसी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

गुप्त स्थान पर हो रही पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नरेश गंझू को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान टीएसपीसी के नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों, लेवी वसूली और संगठन की अन्य गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस उससे जुड़े अन्य लोगों और संगठन की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031