Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में गिरावट जारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद सोने के भाव में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी गिरावट जारी है। कीमत में आई तेजी के कारण सर्राफा बाजार में आज हाजिर सोना 170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। दाम चढ़ने के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,35,070 रुपये से लेकर 1,35,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,23,810 रुपये से लेकर 1,23,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं भाव में गिरावट जारी रहने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी एक हजार रुपये सस्ती हो गई है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण दिल्ली में ये चमकीली धातु आज 2,37,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,35,220 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,35,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,35,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,35,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,23,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,35,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,35,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,23,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,35,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,35,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,23,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930