—रिपब्लिकन डोनर से एक लाख डॉलर मांगने और अमेरिकी एलएनजी खरीदने के लिए विदेशी सरकारों पर दबाव बनाने के आरोप; गिल्फॉयल ने सभी आरोपों को बताया झूठा
वॉशिंगटन, 14 अक्टूबर । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीस में अमेरिकी राजदूत किम्बरली गिल्फॉयल को पद से हटाने का फैसला किया है। गिल्फॉयल पर एक रिपब्लिकन डोनर से कथित तौर पर एक लाख डॉलर मांगने, ट्रंप प्रशासन तक पहुंच दिलाने का वादा करने और अमेरिकी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) खरीदने के लिए ग्रीस सहित बाल्कन क्षेत्र की सरकारों पर दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। हालांकि, गिल्फॉयल ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए अपनी प्रतिष्ठा और ईमानदारी का बचाव करने की बात कही है।
व्हाइट हाउस ने मांगा इस्तीफा
रूस के अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क आरटी के मुताबिक, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केटी ज़कारिया ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि प्रशासन ने गिल्फॉयल से इस्तीफा देने के लिए कहा है। इसके कुछ ही समय बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजदूत अच्छा काम कर रही थीं, लेकिन उनके बारे में सामने आई खबरें प्रशासन को पसंद नहीं आईं।
किम्बरली गिल्फॉयल ने पिछले साल सितंबर में ग्रीस में अमेरिकी राजदूत के रूप में शपथ ली थी। वह इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से सगाई को लेकर भी चर्चा में रही थीं।
ग्रीस की सरकार पर दबाव बनाने का आरोप
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, गिल्फॉयल पर अपने राजनयिक पद का इस्तेमाल ग्रीस के ऊर्जा कारोबारी एलेक्जेंड्रोस एक्सार्चू के व्यावसायिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए करने का आरोप लगा। रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने बाल्कन क्षेत्र की कई सरकारों पर एक्सार्चू के एक्टोर ग्रुप से अमेरिकी एलएनजी खरीदने का दबाव बनाया।
आरोपों के मुताबिक, गिल्फॉयल ने कारोबारी के निजी विमान से दावोस की यात्रा भी की थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि मार्च में ग्रीस के अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक के दौरान उन्होंने कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि यदि ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस अमेरिकी एलएनजी खरीदने से इनकार करते हैं, तो उनकी सरकार गिराई जा सकती है।
हालांकि, ग्रीस के ऊर्जा मंत्री स्टावरोस पापास्टावरू ने इस बात से इनकार किया कि गिल्फॉयल ने उनके देश पर दबाव बनाया या उसे धमकी दी थी। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और किसी औपचारिक जांच के निष






