गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता ने किया स्वागत

Share

पूर्णिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पूर्णिया दौरे के दौरान शहर की डिप्टी मेयर एवं भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता तथा समाजसेवी भाजपा नेता भोला शाह के आवास पर आज शिष्टाचार भेंट की।

गृह राज्य मंत्री राय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के दौरान आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उनके साथ मौजूद थे। पूर्णिया एयरपोर्ट पर गृह मंत्री को विदा करने के बाद नित्यानंद राय डिप्टी मेयर के आवास पहुंचे, जहां उनके सम्मान में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

माैके पर डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता और भाजपा नेता भोला शाह ने उन्हें बुके भेंट कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वार्ड पार्षद भोला कुशवाहा ने भी शाल प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह सहित कई स्थानीय भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पत्रकारों द्वारा बैठक के संबंध में पूछे गए सवालों पर गृह राज्य मंत्री ने कहा कि चूंकि शीर्ष स्तर से अभी कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी नहीं हुई है, इसलिए बैठक के विषय में टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने इतना जरूर कहा कि चर्चा देशहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई है और समय आने पर सभी बातें सार्वजनिक हो जाएंगी।

पूर्णिया प्रवास के बाद गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय दरभंगा के लिए प्रस्थान कर गए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031