Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गांधी मैदान में पासिंग-आउट परेड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ली नवनियुक्त गृह रक्षकों की सलामी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 18 जून। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सशक्त और प्रशिक्षित गृह रक्षा वाहिनी सुरक्षित एवं विकसित बिहार की आधारशिला साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और विकास की गति को बनाए रखने में गृह रक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित गृह रक्षा वाहिनी के नवनियुक्त गृह रक्षकों के पासिंग-आउट परेड समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अनुशासन और प्रशिक्षण से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासन, समर्पण और बेहतर प्रशिक्षण राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प और समृद्ध बिहार की परिकल्पना को साकार करने में पुलिस बल और गृह रक्षा वाहिनी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विकास और समृद्धि के लिए सुरक्षित वातावरण आवश्यक है और प्रशिक्षित होमगार्ड जवान इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चुनावों में होमगार्ड जवानों ने निभाई अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव और वर्ष 2025 के विधानसभा चुनावों के दौरान होमगार्ड जवानों ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में लगभग 1.10 लाख होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई थी, जबकि विधानसभा चुनाव 2025 में करीब 44 हजार जवानों ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

होमगार्ड जवानों का बढ़ाया गया दैनिक भत्ता

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा बलों के कल्याण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने जानकारी दी कि 3 सितंबर 2025 से होमगार्ड जवानों के दैनिक भत्ते को 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य में भी सुरक्षा बलों के हित में आवश्यक कदम उठाती रहेगी।

कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के 13 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने दोहराया कि अपराधियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं है और राज्य में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

छात्राओं की सुरक्षा के लिए तैनात होंगी ‘पुलिस दीदी’

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के विद्यालयों और कॉलेजों के आसपास 5 हजार स्कूटी एवं मोटरसाइकिल से लैस “पुलिस दीदी” की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बेटियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

उपमुख्यमंत्री ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने नवनियुक्त गृह रक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930