Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गयाजी में बनेगा विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर, 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल हब: CM

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और 22 हजार एकड़ में ‘मगध टाउनशिप’ विकसित की जाएगी।

Screenshot

बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया से घोषणाएं

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बोधगया में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि गया और बोधगया मोक्ष और ज्ञान की भूमि हैं और विश्व शांति का संदेश देते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विश्वस्तरीय म्यूजियम बनेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गया में वर्ल्ड क्लास म्यूजियम बनाया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भारत की सांस्कृतिक विरासत को जान सकें।

निवेश और रोजगार पर जोर

  • 20 नवंबर 2026 तक 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य
  • युवाओं को 50 करोड़ तक के ठेके
  • बिहार में बने 30% उत्पाद सरकार खरीदेगी
  • उद्देश्य: रोजगार के लिए पलायन रोकना

कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश

सीएम ने कहा कि राज्य में सुशासन हर हाल में लागू रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हर महीने पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर लगाकर 30 दिनों में समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शिक्षा और विकास पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षा, निवेश और बुनियादी ढांचे पर तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31