Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

खूंटी में PLFI के 3 हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

खूंटी : जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कर्रा थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों को जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। टीम में तोरपा अंचल पुलिस, कर्रा थाना, रनियां थाना, जरियागढ़ थाना और खूंटी तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, PLFI का पर्चा और एक पहचान पत्र बरामद किया है।

लेवी वसूली और बड़ी घटना की थी तैयारी

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि छह मई को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI संगठन के सदस्य कर्रा थाना क्षेत्र के जंगल में जुटे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के साथ लेवी वसूली की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई घटनाओं में शामिल रहे उग्रवादी

पूछताछ में गिरफ्तार उग्रवादियों ने कई उग्रवादी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल को कर्रा थाना क्षेत्र के कटमकुट्टू के पास रेलवे कार्य में लगे वाहनों पर फायरिंग, आगजनी और पर्चा चिपकाने की घटना में ये शामिल थे।

इसके अलावा तोरपा थाना क्षेत्र में गैस गोदाम संचालक के वाहन पर गोलीबारी की घटना में भी इनकी भूमिका सामने आई है। इन मामलों में कर्रा और तोरपा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में :

  • सामुएल गुड़िया (20 वर्ष), बंदगांव क्षेत्र
  • धीरज संवासी (19 वर्ष), तपकरा निवासी
  • सुनील संवासी (28 वर्ष), रनियां निचितपुर निवासी

शामिल हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सामुएल गुड़िया पूर्व में भी उग्रवादी गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31