Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 05 जून । राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कदमकुआं थाना में उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

सुरक्षा गार्डों के बयान के आधार पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला खान सर के सुरक्षा गार्डों के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। गार्डों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उन्हें गोली चलाने के लिए कहा गया था और आश्वस्त किया गया था कि आगे की स्थिति संभाल ली जाएगी। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वीडियो फुटेज भी जांच के दायरे में

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोचिंग संस्थान के बाहर सुरक्षा कर्मियों द्वारा कथित हवाई फायरिंग किए जाने के संकेत मिले हैं। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के सत्यापन के बाद पुलिस ने दोनों गार्डों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हवाई फायरिंग की पुष्टि होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उच्चस्तरीय बैठक में हुई समीक्षा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय और आईजी कार्यालय स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की गई और स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्णय लिया गया।

पुलिस ने छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कानूनी तैयारी में जुटी खान सर की टीम

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद खान सर की ओर से कानूनी तैयारी भी तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, उनके अधिवक्ता कोचिंग संस्थान पहुंचे और मामले से जुड़े दस्तावेजों का अध्ययन किया। हालांकि इस संबंध में खान सर या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दो जून की घटना से जुड़ा मामला

उल्लेखनीय है कि 2 जून को खान सर ने स्वयं अपने कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग होने का आरोप लगाया था। बाद में उन्होंने अपने बयान में संशोधन करते हुए कहा था कि कुछ लोगों ने कोचिंग के बाहर बैनर-पोस्टर फाड़े और मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

सभी पहलुओं की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी प्रमाणों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों का गहन परीक्षण किया जा रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031