खगड़िया में कार पेड़ से टकराई, शादी में जा रहे चाचा-भतीजे की गई जान

Share

खगड़िया :    बिहार के खगड़िया के मड़ैया सहायक थाना इलाके के देवरी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां देवरी में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा कर गड्ढे में गिर गई. दुर्घटना में कार सवार चाचा और भतीजे की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चाचा और भतीजा दोनों कार पर सवार होकर अपने गांव बैसा से दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने महेशखूंट जा रहे थे. इसी क्रम में कार पेड़ से टकरा गई और गड्ढे में गिर गई. दुर्घटना में करीब 35 साल के रूपेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 26 साल के रूपेश कुमार की मौत इलाज के लिए अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में हो गई. इस घटना में स्विफ्ट डिजायर कार का परखच्चा उड़ गया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं घटना से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है. परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31