Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोडरमा: एक रात में 2 जिंदगी खत्म, आग जलाकर सोने के बाद पति- पत्नी की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत पूर्णानगर में गत गुरुवार की रात सोए हुए अवस्था में पति पत्नी की मौत हो गई है। मृतक दंपति की पहचान सैलून संचालक वीरेंद्र शर्मा उर्फ नन्हकी (58) और उनकी पत्नी कांति देवी (52) के रूप में की गई है। रात में आग जलाकर सोने और दम घुटने से हुई मौत बताई जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक दंपति की बड़ी बहू जयंती देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके ससुर वीरेंद्र शर्मा अपने आंख से संबंधित कुछ समस्या को लेकर सदर अस्पताल गए हुए थे। वह वापस घर लौटे और पूरा परिवार खाना खाने के बाद रात के करीब 11 बजे अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। अत्यधिक ठंड के कारण वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी लकड़ी का चूल्हा जिसमें लकड़ी जल रही थी, उसे लेकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह करीब 6 बजे जब उनकी बहू उठी और घर में झाडू लगा रही थी, इसी दौरान वे अपने सास ससुर के कमरे में झाडू लगाने पहुंची तो देखा कि कमरे में दोनो तरफ उनके सास और ससुर जमीन पर बेसुध अवस्था में गिरे हुए थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं उन दोनों के नाक से खून बह रहा था। उसने शोर मचाया और अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों को उठाया। इसके बाद उन दोनों को लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र, दो बहू और पुत्री दामाद को छोड़ गए हैं। मृतक कोडरमा स्थित तिरंगा चौक क्लासिक हेयर ड्रेसर नामक सैलून दुकान चला कर अपना जीवन यापन किया करते थे।

इधर परिजनों का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की खबर पाकर कोडरमा पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घटना को लेकर मृतक के पुत्र से लिखित बयान दर्ज करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31