कैमूर में विकास को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 209 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ

Share

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में कैमूर जिले को 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी।मुख्यमंत्री ने चैनपुर प्रखंड के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में 209 करोड़ रुपये की लागत से 204 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इनमें 162 करोड़ रुपये की लागत से 161 योजनाओं का उद्घाटन तथा 47 करोड़ रुपये की लागत से 43 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान नीतीश कुमार ने चैनपुर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय एवं निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 12,668 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 270 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक दिया।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत द्वितीय एवं तृतीय किस्त की 1 करोड़ 14 लाख 25 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, सामाजिक पुनर्वास कोष योजना के तहत सांकेतिक चेक, रैन बसेरा अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत जीविका दीदियों को 279 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत ई-रिक्शा की चाभी, दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाबी आदि लाभुकों को प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूरा कराएं। इन सभी योजनाओं के पूरा हो जाने के बाद इलाके का और अधिक विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र, नौघरा का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र नौघरा में पढ़ रहे बच्चों से बातचीत कर उन्हें बधाई दी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031