के.सी. वेणुगोपाल से मिले इरफान अंसारी, SIR-MMDR समेत झारखंड के विभागीय और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Share

रांची, 09 सितंबर । झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड से जुड़े विभागीय और संगठनात्मक विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी और चर्चा की।

स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की दी जानकारी

इरफान अंसारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुलाकात के दौरान उन्होंने झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों, स्वास्थ्य व्यवस्था में हो रहे बदलावों और जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी वेणुगोपाल को दी।

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों और अब तक हुई प्रगति से भी कांग्रेस संगठन प्रभारी को अवगत कराया।

एसआईआर को लेकर चिंता का मुद्दा उठा

बैठक के दौरान एसआईआर को लेकर आम लोगों में बढ़ती चिंता, परेशानी और आक्रोश का मुद्दा भी उठाया गया। इरफान अंसारी ने इस संबंध में जमीनी स्तर पर लोगों के बीच बनी स्थिति की जानकारी साझा की।

एमएमडीआर और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा

मुलाकात में एमएमडीआर से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों में कांग्रेस की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर संगठन की गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई।

वेणुगोपाल ने दिया आवश्यक मार्गदर्शन

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, के.सी. वेणुगोपाल ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संगठन तथा जनहित से जुड़े मामलों पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

मुलाकात के बाद इरफान अंसारी ने कहा कि वेणुगोपाल का मार्गदर्शन और विश्वास हमेशा उनका मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने झारखंड के हित और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम जारी रखने की बात कही।

मंजूर अंसारी भी रहे मौजूद

बैठक में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मंजूर अंसारी भी मौजूद थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031