Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कड़ी सुरक्षा के बीच (JAC) मैट्रिक–इंटर की परीक्षा प्रारंभ, बोर्ड एग्जाम में 7.48 लाख अभ्यर्थियों की भागीदारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आयोजित वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गयी हैं. पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा है, यह सुबह 9:45 से 1 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा है , यह 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित इस परीक्षा में राज्यभर से 7 लाख 48 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से सख्त किया गया है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्य के सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई. कई केंद्रों पर छात्र-छात्राएं तय समय से पहले पहुंच गए. प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया. जैक के निर्देशानुसार किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित साधनों के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई.

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर, हर स्तर पर मॉनिटरिंग

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 1989 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें मैट्रिक के लिए 1232 और इंटरमीडिएट के लिए 757 केंद्र शामिल हैं. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रश्न-पत्रों को कोषागार से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी तरह निगरानी में की गई. कोषागार खोलने से लेकर प्रश्न-पत्र वितरण तक हर चरण में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है.

पिछले वर्ष की तुलना में कम हुए अभ्यर्थी

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मैट्रिक परीक्षा में इस वर्ष 4,23,861 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 3,24,321 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. वहीं, इंटरमीडिएट में संकायवार बात करें तो विज्ञान संकाय से 90,579, वाणिज्य संकाय से 21,195 और कला संकाय से 2,12,547 छात्र शामिल हैं.

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोनों परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है. मैट्रिक परीक्षा में गिरिडीह जिला सबसे अधिक परीक्षार्थियों वाला जिला है, जहां से 40,827 छात्र परीक्षा दे रहे हैं. वहीं, खूंटी जिला सबसे कम परीक्षार्थियों वाला जिला है, जहां से 6,097 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. इंटरमीडिएट परीक्षा में भी गिरिडीह जिले में सबसे अधिक परीक्षार्थी हैं.

परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

परीक्षा के पहले दिन को लेकर जैक की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कदाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी.
जैक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है. सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गई है. किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुशासनहीनता पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. जैक ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, नियमों का पालन करें और शांत मन से परीक्षा दें.

आज से 17 तक परीक्षा केंद्रों के बाहर निषेधाज्ञा लागू

इधर, रांची जिले में परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जिले के 75 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में 3 फरवरी से 17 फरवरी तक सुबह 6:45 बजे से शाम 8:20 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है.

इस दौरान भीड़ जमा करने, लाउडस्पीकर के उपयोग, हथियार लेकर चलने और किसी भी तरह की सभा पर रोक रहेगी. जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है.

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930