Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कटिहार सड़क हादसे से मचा कोहराम, ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कटिहार, 08 अप्रैल। कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रोजीतपुर बाईपास के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार, गलत दिशा से आ रहे भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एक ही परिवार के थे मृतक
मृतकों की पहचान नितेश कुमार उरांव, राजीव कुमार और राहुल के रूप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई थे और मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर गांव के निवासी थे।

घर लौटे युवक की भी गई जान
परिजनों के अनुसार, राहुल उसी दिन गुजरात से घर लौटा था और अपने दोनों भाइयों को कटिहार स्टेशन छोड़ने जा रहा था, जहां से वे मजदूरी के लिए बाहर जाने वाले थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हादसे के बाद सड़क जाम, हंगामा
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चालक फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के गलत दिशा से आने की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031