कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोशल मीडिया पर AK-47 के साथ फर्जी वीडियो वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Share

कटिहार, 09 जून: सोशल मीडिया पर झूठा रौब जमाने के लिए अत्याधुनिक हथियार AK-47 के साथ फर्जी तस्वीर और वीडियो वायरल करने के मामले में कटिहार पुलिस और एसटीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वायरल तस्वीर में दिखाया गया हथियार असली नहीं था, बल्कि एआई तकनीक की मदद से तैयार किया गया था।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. इरफान (पिता- समरुद्दीन) और मो. मनोवर (पिता- स्व. मो. रसूल) के रूप में हुई है। दोनों कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के कर्मा टोला के निवासी हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने सहयोगी के साथ सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो वायरल कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ (सदर-02) और एसटीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

छापेमारी कर दबोचा

तकनीकी जांच और खुफिया सूचना के आधार पर गठित टीम ने कर्मा टोला में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने इंटरनेट पर वायरल होने के उद्देश्य से एआई द्वारा जनरेटेड फर्जी तस्वीर और वीडियो तैयार किए थे।

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में कोढ़ा (कोलासी कैंप) थाना कांड संख्या 180/26 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस का सख्त संदेश

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और डर फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डिजिटल माध्यम से भी गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930