एचईसी के पुनरुद्धार की कवायद तेज, हेमंत सोरेन से मिली छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति

Share

रांची, 21 अगस्त । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) लिमिटेड, रांची के पुनरुद्धार के लिए गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

एचईसी की मौजूदा स्थिति पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों के बीच एचईसी की वर्तमान स्थिति और उसके पुनरुद्धार को लेकर भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की मौजूदा परिस्थितियों और उसे फिर से मजबूत करने के लिए आवश्यक कदमों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।

बैठक में एचईसी को पुनर्जीवित करने की संभावनाओं, संस्थान के समक्ष मौजूद चुनौतियों और उसके भविष्य को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद

मुलाकात के दौरान सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद तिरुचि शिवा, राज्यसभा सांसद सुलता देव, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, हंसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात को एचईसी के पुनरुद्धार की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा के रूप में देखा जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31