एआई इंपैक्ट एक्सपो में फर्जीवाड़ा! गलगोटिया विवि ने विदेशी रोबोट को स्वदेशी बताकर किया शोकेस

Share

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) पर चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश करने के लगे आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें तुरंत एक्सपो खाली करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को यूनिवर्सिटी का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकारी सूत्रों ने बताया कि उन्हें भारत एआई इंपैक्ट एक्सपो को तत्काल खाली करने के लिए कहा गया है।

आरोप है कि भारत मंडपम में चल रहे भारत एआई इंपैक्ट समिट में यूनिवर्सिटी की तरफ से इस रोबोट को भारत में विकसित टेक्नोलॉजी के तौर पर पेश किया गया था। दावा था कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी की इन हाउस विकसित तकनीक है।

उल्लेखनीय है कि एआई एक्सपो के दूसरे दिन दो रोबोटिक डॉग देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और इस वीडियो के सामने आने के बाद कई टेक एक्सपर्ट्स और यूजर्स ने दावा किया कि यह असल में चीनी कंपनी यूनिट्री का रोबो मॉडल है, जो बाजार में 2 से 3 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इस एआई-पावर्ड रोबोटिक डॉग में 4 डी लीडार तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी मदद से ये सीढ़ियां चढ़ने के अलावा ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है।

गलगोटिया विश्वविद्यालय ने इस पर सफाई देते हुए एक्स पर जारी बयान में कहा “यूनिट्री से हाल ही में खरीदे गये रोबोडॉग केवल प्रदर्शन के लिए रखी गई है। इसका प्रयोग छात्रों को सिखाने के लिए किया जा रहा है। हमारे छात्र इसके साथ प्रयोग कर रहे हैं, इसकी सीमाओं का परीक्षण कर रहे हैं और इस प्रक्रिया में अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हैं। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस रोबोडॉग का निर्माण नहीं किया है, न ही कभी ऐसा दावा किया है। लेकिन हम जो निर्माण कर रहे हैं, वे ऐसे मस्तिष्क हैं जो जल्द ही ऐसी तकनीकों को यहीं भारत में डिजाइन, इंजीनियर और निर्माण करेंगे।”

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31