उन्नाव एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, सीवान के दरोगा और कैदी समेत पांच की मौत

Share

–गुरुग्राम से लौट रही थी पुलिस टीम, चालक को झपकी आने की आशंका

सीवान (बिहार), 26 मई । उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सीवान पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा और एक कैदी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों सहित करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सीवान मंडल जेल में बंद हत्या के आरोपित कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर को पेशी के लिए पुलिस टीम गुरुग्राम कोर्ट लेकर गई थी। पेशी के बाद पुलिस टीम बस से वापस सीवान लौट रही थी। इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उन्नाव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मृतकों में दरोगा और कैदी शामिल

हादसे में मृतकों की पहचान सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) के रूप में हुई है। वहीं, तीन अन्य मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

बस में सवार थे करीब 30 यात्री

बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल पुलिसकर्मियों के इलाज की व्यवस्था

सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंडल कारागार के कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। वापसी के दौरान उन्नाव में बस हादसे में दरोगा और कैदी की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों और अन्य यात्रियों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31