Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इंदौर अग्निकांड में किशनगंज के एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

किशनगंज: बिहार में किशनगंज जिले के 06 लोगों की मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार तड़के अग्निकांड में जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4 बजे इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुआ। बताया जा रहा है कि घर के बाहर चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद घर में रखे गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। घटना के समय सभी लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मृतकों में बिहार में किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र निवासी विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, मनोज, सिमरन और राशि सेठिया शामिल हैं। सभी एक ही परिवार से जुड़े हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विजय सेठिया कॉस्मेटिक व्यवसाय से जुड़े थे और जबड़े के कैंसर के इलाज के लिए परिवार के साथ इंदौर अपने बेटी-दामाद के घर आए हुए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ोसियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31