Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आईपीएल में पैट कमिंस की गैरहाजिरी में ईशान किशन करेंगे टीम की अगुवाई

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। किशन शुरुआती कुछ मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर बुधवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने बताया कि चोट से उबरने के कारण पैट कमिंस कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान रहेंगे। हालांकि फ्रेंचाइजी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ईशान किशन ने हाल ही में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में उन्होंने 193 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। अगर आईपीएल के पिछले सीजन के प्रदर्शन की बात करें तो किशन ने 14 मैचों में 152.58 की स्टाइकरेट से 354 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। किशन ने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब जिताया था।

सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930