Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आंधी-पानी से पलामू में भारी तबाही, पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू, 14 मई। पलामू जिले में बुधवार देर शाम आए तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचा दी। अलग-अलग हादसों में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

तेज तूफान के कारण डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास सिंगरा इलाके में रेलवे तार टूट गया, जिससे करीब एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। कई गरीब परिवारों के घरों की छतें उड़ गईं और सोलर प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इलाज कराकर लौट रहे बाइक सवार पर गिरा पेड़

हैदरनगर के हाई स्कूल-शिवालय रोड स्थित मरघटिया के पास पीपल का विशाल पेड़ अचानक गिरने से बाइक सवार दो लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में बिहार के औरंगाबाद जिले निवासी 50 वर्षीय कामदेव चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में घायल अनिल चंद्रवंशी को गंभीर हालत में एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया है। बताया गया कि दोनों इलाज कराकर वापस लौट रहे थे, तभी तेज आंधी के दौरान यह हादसा हुआ।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बारात में साउंड लेकर जा रहे युवक की मौत

एक अन्य घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में हुई, जहां तेज आंधी-पानी के दौरान पेड़ गिरने से 18 वर्षीय पप्पू कुमार की मौत हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार बारात में साउंड सिस्टम लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर पड़ा और वह उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031