असम विधानसभा चुनाव: 28 मार्च से हेमंत सोरेन का चुनावी अभियान, जेएमएम के 18 उम्मीदवार मैदान में

Share

रांची/गुवाहाटी: Jharkhand Mukti Morcha (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren और विधायक Kalpana Soren समेत पार्टी के 21 स्टार प्रचारक 28 मार्च से चुनावी मैदान में उतरेंगे। मुख्यमंत्री 27 मार्च की शाम को Assam के लिए रवाना होंगे और अगले दिन से धुआंधार प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

18 सीटों पर सिमटी लड़ाई, 3 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
झामुमो ने शुरुआत में 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन स्क्रूटनी के दौरान तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया। अब पार्टी 18 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं, उनमें बोकाजन से प्रताप चिंग रंगफार, माकुम से मुना कर्मकार और तीताबोर से सुनिया तांती शामिल हैं। सभी वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 मार्च की शाम को असम रवाना होंगे। 28 मार्च को Guwahati में प्रवास के बाद दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से गोसाईगांव सीट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन वे करीब तीन बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

रामनवमी के बाद तेज होगा प्रचार
Ram Navami के बाद झामुमो के सभी स्टार प्रचारक असम के 19 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग मोर्चों पर सक्रिय होंगे। पार्टी का फोकस खास तौर पर चाय बागान क्षेत्रों और झारखंडी मूल के मतदाताओं पर है।

झामुमो इस चुनाव को अपने राष्ट्रीय विस्तार की रणनीति के रूप में देख रही है, जहां पार्टी असम में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031