सुलतानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह काे लेकर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में मानहानि केस का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार काे स्थानीय एमपी /एमएलए कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। राहुल गांधी ने इस केस काे सस्ती लोकप्रियता का मामला बताया।
लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे के आसपास लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हाेेते हुए 10:50 बजे सीधे स्था कोर्ट पहुंचे। राहुल गांधी ने स्थानीय एमपी एमएलए काेर्ट में 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया। उन्हाेंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए मुझ पर साजिशन केस किया गया है। इस दाैरान कोर्ट में वे 20 मिनट रुके। इस मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 9 मार्च की तिथि नियत की है। राहुल गांधी आज ही वापस लखनऊ जाएंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे।
दरअसल, कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अक्टूबर 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मिश्रा ने आरोप लगाया था कि अगस्त 2018 में कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में पिछले पांच वर्ष से अदालती कार्यवाही चल रही है। राहुल गांधी के पेश न होने पर दिसंबर 2023 में तत्कालीन जज ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जहां विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दी थी। वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय के अनुसार गवाह राम चंद्र दुबे को 6 जनवरी को पेश किया गया था। उनसे डिफेन्स काउंसिल ने जिरह की कार्रवाई पूरी की थी। अब फाइल 313 में कोर्ट ने आज के लिए नियत की थी।
इस दाैरान काेर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़ी प्रबंध किये गए थे। काेर्ट परिसर में एडीएम प्रशाशन गौरव शुक्ला और एएसपी अखंड प्रताप सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ माैजूद थे।
अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मानहानि केस में राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी, दर्ज कराया अपना बयान
Share

TAGS:#Amit Shah, #defamation case, #objectionable comment, #Rahul Gandhi
Share this article
Kriyansh
Kriyansh
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों का तबादला; लखीसराय के अशोक धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए 10 अफसर तैनात
कटिहार में खूनी खेल: भाई को बचाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा
पश्चिम चंपारण की डुमरी पंचायत ने पेश की मिसाल, कचरे से बनी 1700 क्विंटल जैविक खाद, किसानों को सस्ते दाम पर उपलब्ध
बिहार में 350 से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट किलर STF के रडार पर, 1,716 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार; जानिए क्राइम कंट्रोल का पूरा प्लान
बिहार के चंपारण में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा; पांच की मौत
आमरण अनशन का 18वां दिन: व्हीलचेयर पर लोक भवन मार्च में पहुंचे कुमुद पटेल; बैरिकेडिंग पर बढ़ा तनाव, नियुक्ति और उच्च शिक्षा सुधार की मांग