अन्नपूर्णा भवन में पसरा मातम, सीएम सम्राट और डिप्टी सीएम ने आरके सिन्हा को दी अंतिम विदाई

Share

—पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन से बिहार में शोक की लहर, पाटलिपुत्र स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (एसआईएस) के संस्थापक डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) के निधन से बिहार की राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक छा गया। शनिवार को पटना के पाटलिपुत्र स्थित उनके आवास ‘अन्नपूर्णा भवन’ पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं, गणमान्य लोगों और आम नागरिकों का तांता लगा रहा।

सीएम सम्राट चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अन्नपूर्णा भवन पहुंचे और आरके सिन्हा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने आरके सिन्हा के पुत्र और अन्य परिजनों को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी रहे मौजूद

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने आरके सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने उनके निधन को बिहार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि

आरके सिन्हा के निधन की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा भवन में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख जनप्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे।

सभी ने दिवंगत नेता के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी अंतिम दर्शन कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई

अन्नपूर्णा भवन में पूरे दिन शोक का माहौल बना रहा। अपने प्रिय नेता को अंतिम बार देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हर ओर उदासी और गमगीन माहौल दिखाई दिया। आरके सिन्हा के निधन से उनके समर्थकों और परिचितों में गहरा दुख है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031