UPSC Prelims 2026 का रिजल्ट जारी, 13,343 उम्मीदवार मेन्स के लिए चयनित

Share

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। 24 मई 2026 को आयोजित परीक्षा के आधार पर कुल 13,343 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह चयन 1,016 अधिसूचित रिक्तियों के विरुद्ध किया गया है।

19 से 28 जून तक भरना होगा फॉर्म

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी फिलहाल अनंतिम (Provisional) है। सभी उम्मीदवारों को 19 से 28 जून 2026 के बीच आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर आवश्यक विवरण भरना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन प्रक्रिया में क्या करना होगा

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करना, स्क्राइब (लेखक) या सहायक उपकरण से संबंधित जानकारी देना (यदि आवश्यक हो) और मुख्य परीक्षा के लिए कैडर प्रेफरेंस भरनी होगी। महिला, PwBD, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है।

समय पर जानकारी न देने पर होगी कार्रवाई

UPSC ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर विवरण जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा और वे आगे की प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले दस्तावेज अपलोड किए हैं, उन्हें भी जानकारी सत्यापित कर अंतिम सबमिशन करना होगा।

अंक और कट-ऑफ बाद में होंगे जारी

आयोग ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के अंक, कट-ऑफ और उत्तर कुंजी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक UPSC हेल्पलाइन 011-40303444 या 24041001 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30