आज दोपहर रांची के कई क्षेत्रों में तीन घंटे की बिजली कटौती, जानें किन इलाकों पर पड़ेगा असर

Share

RANCHI : शहर के निवासियों को आज दोपहर बिजली कटौती की असुविधा का सामना करना पड़ेगा, विद्युत विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पॉलिटेक्निक विद्युत उपकेंद्र में पावर ट्रांसमिशन से संबंधित रखरखाव कार्य के चलते दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने पहले ही इस कटौती की सूचना सार्वजनिक कर दी है, ताकि नागरिक आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर सकें। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बिजली आपूर्ति को और अधिक स्थिर एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इन फीडरों से जुड़े इलाके रहेंगे प्रभावित:

बसारटोली फीडर

मेन रोड फीडर

चर्च रोड फीडर

सुजाता फीडर

पत्थलकुदवा फीडर

जिन इलाकों में आपूर्ति रहेगी बाधित, उनमें शामिल हैं:

मेन रोड और सुजाता क्षेत्र

कर्बला चौक एवं गोस्सनर कॉलेज का इलाका

सिरमटोली क्षेत्र, रेडिसन ब्लू होटल व आस-पास के इलाके

चर्च कॉम्प्लेक्स एवं सैनिक मार्केट

उर्दू लाइब्रेरी के आस-पास का क्षेत्र

इस कटौती के चलते रांची के बीचोंबीच का एक बड़ा व व्यस्त इलाका प्रभावित रहेगा, बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें। जिनके पास इन्वर्टर या जनरेटर की व्यवस्था है, वे उसका उपयोग कर सकते हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य नियत समय में पूरा कर विद्युत आपूर्ति को यथाशीघ्र बहाल किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031