Asia Cup 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला! तारीख का खुलासा, जानें कब होगा

Share

DESK : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को लेकर एक ताज़ा रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज भिड़ंत देखने को मिल सकती है, रिपोर्ट्स की मानें तो टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर के दूसरे हफ्ते में किया जा सकता है और भारत-पाकिस्तान मुकाबला उसी दौरान होगा।

कब से शुरू होगा एशिया कप 2025?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप 2025 की शुरुआत 10 सितंबर से हो सकती है, हालांकि टूर्नामेंट की आधिकारिक तारीख और शेड्यूल का ऐलान जुलाई के पहले हफ्ते में किया जाएगा। इसी दौरान यह भी तय किया जाएगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला किस दिन खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की मेजबानी कौन करेगा?

एशिया कप 2025 की मेजबानी मूल रूप से भारत को सौंपी गई थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए स्थिति जटिल बनी हुई है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुए तनाव के चलते संभावना जताई जा रही है कि टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित किया जा सकता है। 2023 के एशिया कप की तर्ज पर इस बार भी हाइब्रिड मॉडल अपनाया जा सकता है, जिसमें पाकिस्तान अपने मैच यूएई या श्रीलंका में खेल सकता है।

कौन-कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा?

भारत

पाकिस्तान

श्रीलंका

बांग्लादेश

अफगानिस्तान

यूएई

कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता, हाल के तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए यह कहा जा रहा था कि दोनों टीमें शायद आमने-सामने नहीं आ सकेंगी। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच मुकाबला तय है और तारीख की घोषणा जुलाई में की जा सकती है, संभावना है कि भारत-पाकिस्तान मैच 13 या 14 सितंबर के आसपास खेला जाए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031