बिग बॉस 19 से जुड़ने का मिला था ऑफर, लेकिन इन चर्चित हस्तियों ने कर दिया इनकार

Share

PATNA : टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है, इस बार शो का थीम पॉलिटिक्स के इर्द-गिर्द रखा गया है जिसको लेकर मेकर्स चर्चित और प्रभावशाली राजनीतिक एवं सोशल फिगर्स को शो में लाने की कोशिश में जुटे हैं। खासतौर पर बिहार से जुड़ी चर्चित हस्तियों को शो में शामिल करने के प्रयास किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक देश के चर्चित शिक्षक खान सर को बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। शो के मेकर्स ने उन्हें कॉल कर न्योता भेजा, लेकिन खान सर ने शो में जाने से साफ इनकार कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने बिग बॉस का ऑफर ठुकराया है वह इससे पहले भी दो बार इस तरह के प्रस्ताव को नकार चुके हैं।

खान सर के इनकार के बाद मेकर्स ने यूट्यूबर और जनसुराज से जुड़े नेता मनीष कश्यप से संपर्क साधा। सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप और मेकर्स के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो चुका है। जानकारी के मुताबिक पहले फोन कॉल और फिर वीडियो कॉल पर बिग बॉस ज्वाइन करने को लेकर करीब 10 बार बातचीत हुई, लेकिन अंततः मनीष कश्यप ने भी शो में जाने से इनकार कर दिया।

इस मामले पर मनीष कश्यप ने खुद बयान दिया कि फिलहाल हमारा फोकस बिहार को बदलने पर है और इसी वजह से हम बिग बॉस जैसे शो का हिस्सा नहीं बन सकते। उन्होंने यह भी बताया कि बिग बॉस 19 का प्रसारण 20 अगस्त से शुरू होगा, जो नवंबर तक चलेगा। इसी दौरान बिहार में चुनाव भी संभावित हैं, इसलिए उन्होंने शो में शामिल होने से मना कर दिया।

इस कड़ी में लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का नाम भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुद सलमान खान ने तेज प्रताप यादव को कॉल कर शो का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि तेज प्रताप ने भी चुनावों का हवाला देकर शो में शामिल होने से इंकार कर दिया। फिलहाल तेज प्रताप या बिग बॉस मेकर्स की ओर से इस प्रस्ताव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों का कहना है कि शो में कुछ चर्चित नामों को वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल किया जा सकता है, लेकिन इस पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। बिग बॉस 19 इस बार दर्शकों को सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि राजनीति का रंग भी दिखाने को तैयार है, देखना दिलचस्प होगा कि और किन-किन चेहरों की एंट्री इस सीजन में होती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031