Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उपेंद्र कुशवाहा को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पटना पुलिस ने सीवान से दबोचा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीवान से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार पहले उपेंद्र कुशवाहा की ही पार्टी से जुड़ा था। वह उन्हें NDA से अलग होने के संकेत मिलने के कारण धमकी दे रहा था। आरोपित ने दस दिन के अंदर जान से मारने की चेतावनी दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी थी।

धमकी मिलने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने तुरंत एसएसपी को सूचना दी और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उपेंद्र ने धमकी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस गंभीर मामले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि शाम 8:52 बजे से 9:20 बजे तक उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से लगातार सात कॉल आए, साथ ही MMS और SMS के जरिए भी धमकी भरे मैसेज भेजे गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031