तेज प्रताप यादव ने बताया फेवरेट हीरो का नाम, कंगना रनौत पर बोले- हमारी फेवरेट हैं, फिल्म भी करना चाहेंगे

Share

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने खास अंदाज में सुर्खियों में हैं। उनके चाहने वाले उन्हें तेजू भैया कहकर बुलाते हैं, पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद अब वे खुलकर अपनी बातें मीडिया के सामने रख रहे है। सोशल मीडिया पर उनका एक इंटरव्यू वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी फेवरेट हीरो-हीरोइन का नाम खुलकर बताया है।

लाइव हिंदुस्तान को दिए एक इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी फिल्म में काम करने का मौका मिले तो वे किस एक्टर का किरदार निभाना चाहेंगे। इस सवाल के जवाब में तेजू भैया ने संजय दत्त का नाम लेते हुए कहा संजय दत्त मेरे फेवरेट हैं, हमारी तो उनसे बात भी होती रहती है अगर मौका मिला तो मैं उनकी तरह का किरदार निभाना चाहूंगा। वहीं जब उनसे फेवरेट हीरोइन का नाम पूछा गया, तो तेज प्रताप यादव थोड़े शरमा गए पहले उन्होंने कहा वो सांसद हैं…फिर मुस्कुराते हुए बताया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कंगना रनौत हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कंगना की फिल्में जैसे गैंगस्टर, वो लम्हे और मणिकर्णिका बेहद पसंद हैं, उन्होंने कंगना की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की।

इंटरव्यू के दौरान जब पत्रकार ने उन्हें याद दिलाया कि कंगना अब नेता बन चुकी हैं और अक्सर इंडिया अलायंस को निशाना बनाती हैं तो तेज प्रताप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया जब हम नेता बने थे, तो शायद उन्होंने हमें देखकर ही नेता बनने का फैसला किया होगा। उन्होंने ये भी जोड़ा कि उन्होंने कंगना से अब तक मुलाकात नहीं की है लेकिन उनके मोबाइल में कंगना की फिल्में और तस्वीरें सेव हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031