राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत सोरेन से ली स्वास्थ्य की जानकारी

Share

DELHI : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन से मुलाकात की। शिबू सोरेन इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।

राष्ट्रपति ने अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी भेंट की और उनके पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राष्ट्रपति मुर्मू ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम ने राष्ट्रपति को इलाज और स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी दी, राष्ट्रपति के इस मुलाकात को शिबू सोरेन और उनके परिवार के लिए भावनात्मक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930