सावन में काशी आए पीएम मोदी नहीं गए बाबा विश्वनाथ के दरबार, बताई इसकी खास वजह

Share

VARANASI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे, सावन के पावन महीने में वाराणसी आगमन के बावजूद प्रधानमंत्री इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर नहीं गए। अपने दौरे के दौरान उन्होंने इसका कारण भी सार्वजनिक मंच से स्पष्ट किया। सेवापुरी के बलौनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को लाखों श्रद्धालु और कांवड़िये बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस बार मंदिर न जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा जब सावन के पहले सोमवार को यादव बंधु श्वेत वस्त्र पहनकर, डमरू की गूंज के बीच गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ और अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए निकलते हैं, तो वह दृश्य अत्यंत भक्तिमय होता है। मैं नहीं चाहता कि मेरे दर्शन से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा हो, इसलिए बाबा विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव को यहीं से नमन करता हूं।

हालांकि पीएम मोदी के मंदिर न जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष पहल करते हुए जनसभा स्थल पर ही उन्हें बाबा स्वरूप का शिवलिंग भेंट किया। प्रधानमंत्री ने पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग को प्रणाम कर स्वीकार किया। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने वाराणसी को 2,183 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं से न केवल शहर की बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और सुविधाओं में भी बड़ा सुधार होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031