ट्रेन से उतरते ही महिला की चीख से कांपा पटना जंक्शन, जानिए क्या है वजह ?

Share

DESK : पटना जंक्शन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी कोटा-पटना एक्सप्रेस से उतरते ही एक महिला जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद यात्री उसके पास पहुंचे तो उसने कांपती आवाज में बताया कि उसका छह साल का बेटा अचानक लापता हो गया है।

मामला कोटा-पटना एक्सप्रेस के जनरल कोच का है जानकारी के मुताबिक महिला अपने बेटे के साथ ट्रेन से सफर कर रही थी। कुछ महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो चुकी थी, वह अपने मायके जा रही थी ताकि मानसिक रूप से कुछ सुकून मिल सके।

पटना जंक्शन पर ट्रेन रुकने के दौरान महिला को वाशरूम जाना पड़ा, इसी दौरान उसने अपने बेटे को एक अजनबी शख्स के पास छोड़ दिया जिससे सफर के दौरान उसकी बातचीत हुई थी और जो उसे भरोसेमंद लगने लगा था। लेकिन जब महिला वापस लौटी तो न तो उसका बेटा वहां था और न ही वह व्यक्ति।

महिला की चीख सुनते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने महिला के बयान के आधार पर बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया और स्टेशन परिसर को चारों तरफ से सील कर दिया। रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हर गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और किसी भी संदिग्ध को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी व्यक्ति ट्रेन के किसी अन्य कोच में जाकर छिपा हुआ तो नहीं है। रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है और सभी ट्रेनों की तलाशी ली जा रही है फिलहाल पुलिस की कई टीमें मासूम की तलाश में जुटी हुई हैं और हर दिशा में संभावित सुरागों पर काम किया जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031