पटना: कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर, एक करोड़ रोजगार का रास्ता साफ

Share

PATNA : बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 30 एजेंडों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे अहम फैसला युवाओं को रोजगार देने को लेकर लिया गया है, राज्य सरकार ने अगले 5 वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार के लक्ष्य को स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर की गई घोषणा को अब आधिकारिक मुहर मिल गई है, रोजगार सृजन को लेकर विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय कमिटी का गठन भी कर दिया गया है जो तय समय सीमा में रोजगार से जुड़े प्रस्तावों को अमल में लाएगी।

कैबिनेट बैठक में बम निरोधक दस्ते के कर्मियों के लिए जोखिम भत्ता देने का फैसला भी लिया गया है। सरकार ने निर्णय लिया है कि अब इन कर्मियों को हर महीने मूल वेतन का 30% जोखिम भत्ता मिलेगा। यह कदम उनकी सेवा और जोखिमपूर्ण कार्यों को देखते हुए लिया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031