NEET PG 2025: परीक्षा अब 3 अगस्त को, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी – एक ही शिफ्ट में होगा एग्जाम

Share

नई दिल्ली: NEET PG 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। अब यह परीक्षा 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इससे पहले 15 जून को दो शिफ्टों में परीक्षा होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 30 मई को National Board of Examinations (NBE) को निर्देश दिया था कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जाए।

इस आदेश के बाद NBE ने कोर्ट से परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग की, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जब तारीख बढ़ाने का कारण पूछा तो NBE ने बताया कि करीब 2.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और परीक्षा के लिए कम से कम 500 परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता होगी।

NBE ने कहा कि केंद्रों की संख्या बढ़ाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और छात्रों को केंद्र चुनने की सुविधा देने में समय लगेगा। इस पर जस्टिस पीके मिश्रा ने पूछा कि आदेश के बाद अब तक क्या किया गया, जबकि जस्टिस मसीह ने दो महीने का समय मांगे जाने पर सवाल उठाया।

सभी पहलुओं पर विचार करते हुए कोर्ट ने NEET PG परीक्षा की तारीख 3 अगस्त निर्धारित की और स्पष्ट किया कि अब बिना किसी और देरी के परीक्षा सिर्फ एक ही शिफ्ट में कराई जाए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930