Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में मॉनसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 25 सितंबर तक रहेगा प्रभाव

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : बिहार में मॉनसून की स्थिति लगातार मजबूत बनी हुई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट ली है, जिससे कई जिलों में बारिश के साथ तेज़ हवाओं और गरज-चमक का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह बेतिया और सुपौल समेत कुछ जिलों में कोहरा छाया रहा, वहीं दोपहर बाद पटना में दिन में ही अंधेरा छा गया। राजधानी सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तर-पूर्वी जिलों में इसका असर अधिक रहेगा। वहीं 24 सितंबर से पूरे बिहार में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज पश्चिमी बिहार को छोड़कर शेष सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, शेखपुरा और बेगूसराय में तेज बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ ठनका गिरने की संभावना को देखते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका (ट्रफ लाइन) उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बांग्लादेश तक फैली हुई है। यह प्रणाली 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा आसपास और भी कुछ मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे बिहार में मानसून की स्थिति और अधिक मजबूत बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031