JSLPS में कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 18 जून को वॉक-इन इंटरव्यू

Share

रांची: ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) ने फॉर्मेशन एंड प्रमोशन ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस (FPOs) परियोजना के तहत विभिन्न कंसल्टेंट पदों पर बैकलॉग भर्ती के लिए वॉक-इन चयन प्रक्रिया आयोजित करने की घोषणा की है।

संविदा आधार पर होगी नियुक्ति

JSLPS द्वारा संचालित इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संविदा के आधार पर SMMU/DMMU स्तर पर की जाएगी, जहां उन्हें क्षेत्रीय जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

रिक्त पदों का विवरण

  • कंसल्टेंट – क्रॉप हसबेंड्री एक्सपर्ट: 3 पद (UR-1, ST-1, BC-I-1)
  • कंसल्टेंट – वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग एवं एग्री मार्केटिंग एक्सपर्ट: 5 पद (UR-2, ST-1, SC-1, BC-I-1)
  • कंसल्टेंट – सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट: 1 पद (ST-1)
  • कंसल्टेंट – आईटी/एमआईएस एक्सपर्ट (बैकलॉग): 1 पद (ST-1)

वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि

सभी पदों के लिए वॉक-इन चयन प्रक्रिया 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, योग्यता और अन्य शर्तों के लिए अभ्यर्थी JSLPS की आधिकारिक वेबसाइट https://jslps.jharkhand.gov.in/ पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930