–सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कटीले तारों से बैरिकेडिंग
रांची। JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा कर रही हैं, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
अभ्यर्थियों के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन
AISA ने कहा है कि परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद करने के लिए यह घेराव किया जा रहा है। संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन में भाग लेंगे।
प्रशासन अलर्ट, सख्त सुरक्षा व्यवस्था
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहीद मैदान से लेकर जगन्नाथपुर चौक और विधानसभा जाने वाले मार्गों पर सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

कटीले तार और बैरिकेडिंग से घेरा गया इलाका
सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, जिनमें कटीले तार भी लगाए गए हैं ताकि प्रदर्शनकारियों को विधानसभा परिसर तक पहुंचने से रोका जा सके।

विधानसभा सत्र के बीच बढ़ी सतर्कता
गौरतलब है कि आज झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का दूसरा दिन है। ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विधानसभा के आसपास खुले मैदान में भी भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।






